आरा-बक्सर रोड पर बीच सड़क चलती कार में आग लग गई। गजराजगंज के बामपाली गांव के पास अचानक कार में आग लगने से अफ’रा-त’फरी का माहौल हो गया। देखते ही देखते आग की च’पेट में आकर कार ज”लकर खाक हो गई।
जानकारी के मुताबिक कार में पांच लोग सवार थे। आग लगने के बाद गाड़ी से सभी लोग सुरक्षित किसी तरह बाहर निकल पाए। मगर कार पूरी तरह जल गई। जलती कार को देख गांव के लोग भी दौड़ कर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस के अनुसार कार पर सवार लोगों की पहचान नहीं हो सकी। देर रात की घटना होने के कारण सभी लोग पुलिस के पहुंचने से पहले चले गए।





Comment here