BIHARBreaking NewsSAMASTIPURSTATE

समस्तीपुर: घर पर गिरा पीपल का पेड़, 1 बालक की मौ’त, 2 किशोर घा’यल


समस्तीपुर जिला के चकमेहसी थाना के सोमनाहा गांव में एक घर पर पीपल का पेड़ गिर जाने से एक बालक की मौ’त हो गई जबकि दो किशोर गं’भीर रूप से ज’ख्मी हो गए। ज’ख्मी दोनो किशोर को बेहतर इलाज के लिए परिजनों ने डीएमसीएच में भर्ती कराया है। यह हा’दसा शनिवार रात करीब डेढ़ बजे हुआ। हा’दसे में म’रने वाला बालक शिवम कुमार (12) सोमनाहा के वार्ड एक निवासी संजय राय का पुत्र था। इस हादसे में जख्मी होने वाला बाबुल (14) संजय राय का और राजा (18) सुरेंद्र राय का पुत्र है। ग्रामीणों ने बताया कि संजय की झोपड़ी के पास ही पीपल का सूखा हुआ पेड़ था। जो रात में अचानक धराशायी होकर झोपड़ी पर गिर गया। उस समय घर के सभी लोग सोए हुए थे। पेड़ गि’रने की आवाज और संजय के परिवार के लोगों की ची’ख पु”कार पर आसपास के लोग पहुंचे और पेड़ गिरने से झोपड़ी में द’बे लोगों को बाहर निकाला। उस समय तक शिवम की मौ’त हो चुकी थी। बाबुल और राजा की गंभीर हालत देख ग्रामीणों की सहायता से परिजन डीएमसीएच ले गए। सुबह हादसे की जानकारी मिलने पर सीओ ने राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। जिसके आलोक में राजस्व कर्मचारी राजन घ’टनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया।

Input : Hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.