BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में पवन एक्सप्रेस से उच्च क्षमता वाले पार्सल यान से लीची ढुलाई शुरू

रेलवे बोर्ड के आदेश पर शनिवार से पवन एक्सप्रेस में उच्च क्षमता वाले पार्सल यान से लीची की ढुलाई शुरू हो गई। इसकी क्षमता 24 टन है। इसके अलावा इस ट्रेन में दो एसएलआर की बोगी भी लगी है। उसमें भी दरभंगा से लीची लोड की गई। पवन एक्सप्रेस का ठहराव मुजफ्फरपुर स्टेशन पर कम देर होने के कारण यहां के व्यापारी दरभंगा ले जाकर लीची लोड कर रहे हैं। स्टॉपेज का समय नहीं बढऩे के कारण व्यापारियों को परेशानी के साथ धन की भी हानि हो रही है। शनिवार को करीब 1300 पेटी लीची मुंबई भेजी गई। 

बिहार लीची उत्पादक संघ के अध्यक्ष बच्चा प्रसाद सिंह ने कहा कि केवल हवा चलने से लीची की मिठास कायम रहेगी। बारिश से लीची बर्बाद हो रही है। लीजवैन की क्षमता से कम ही लीची आ पाई। मुजफ्फरपुर में पार्सल यान आरएमएस के पास लगने से ढुलाई में काफी परेशानी है। ठेला चालकों को स्टेशन के अंतिम छोर में जाना पड़ता है। हालांकि लीजवैन जल्दी लग जाने के कारण समय से लोड हो जा रहा है। मौके पर मुजफ्फरपुर लीची व्यवसायी संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सहित अन्य रेलकर्मी मौजूद थे।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.