Breaking NewsNational

कोरोना के खि’लाफ ल’ड़ाई में रेलवे की बड़ी भूमिका, अब तक पूरे देश में 14500 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुंचाई

दिल्ली. देश इस वक्त कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर से जूझ रहा है. कोरोना के खि’लाफ ल’ड़ाई में भारतीय रेलवे (Indian Railways) लगातार बड़ा योगदान दे रहा है. भारतीय रेल की ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ (Oxygen Express) ने अब तक पूरे देश में करीब 14500 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन यानी एलएमओ (Liquid Medical Oxygen) विभिन्न राज्यों पहुंचाईं हैं.

13 राज्यों को ऑक्सीजन की सप्लाई

224 ऑक्सीजन एक्सप्रेस से 884 टैंकरों में अब तक में करीब 14500 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुंचाया जा चुका है जबकि 35 टैंकरों में 563 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर 8 ऑक्सीजन एक्सप्रेस रास्ते में है. ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, केरल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश को ऑक्सीजन पहुंचाया गया है.

दिल्ली को मिला सबसे ज्यादा 3915 मीट्रिक टन

अब तक महाराष्ट्र को 614 मीट्रिक टन, यूपी को करीब 3463 मीट्रिक टन, मध्य प्रदेश को 566 मीट्रिक टन, दिल्ली को 4278 मीट्रिक टन, हरियाणा को 1698 मीट्रिक टन, राजस्थान को 98 मीट्रिक टन, कर्नाटक को 943 मीट्रिक टन, उत्तराखंड को 320 मीट्रिक टन, तमिलनाडु को 769 मीट्रिक टन, आंध्र प्रदेश को 571 मीट्रिक टन, पंजाब को 153 मीट्रिक टन, केरल को 246 मीट्रिक टन और तेलंगाना को 772 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की डिलीवरी की जा चुकी है.

बीते 24 घंटे में कोरोना के 2.57 लाख नए केस, 4194 मरीजों की मौ’त
गौरतलब है कि स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,5,299 नए मामले सामने आए हैं जबकि 4194 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कोरोना के नए मामलों के बाद देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या 2 करोड़ 62 लाख 89 हजार 290 हो गई है. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक कोरोना से 29 लाख 23 हजार 400 एक्टिव केस हैं जबकि 2 करोड़ 30 लाख 70 हजार 365 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. देश में अब तक कोरोना से 2 लाख 95 हजार 525  लोगों  की मौ’त हो चुकी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.