BIHARBreaking NewsSTATE

बीआरएबीयू : विवि का सेंट्रल लाइब्रेरी होगा डिजिटल, कार्ययोजना तैयार हुए शुरू

मुजफ्फरपुर,बिहार ।

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय सेंट्रल लाइब्रेरी को पूरी तरह डिजिटल करेगा । इसको लेकर विवि की ओर से कार्ययोजना तैयार की जा रही है । दूसरे राज्यों में सेंट्रल यूनिवर्सिटी में स्थापित एडवांस लाइब्रेरी की तर्ज पर बिहार यूनिवर्सिटी में भी लाइब्रेरी स्थापित होगी । बीएचयू के विशेषज्ञों की टीम ने बिहार विवि के लाइब्रेरी को डिजिटल व एडवांस बनाने को लेकर निरीक्षण किया है । टीम की ओर से इसको लेकर किन उपकरणों की जरूरत होगी और इसे किस प्रकार से सेट किया जाए, इसपर सुझाव दिया गया है । बिहार विवि के साथ ही टीम ने लनामिविवि का भी सर्वे किया । वहां भी एडवांस लाइब्रेरी विकसित होगी । कुलपति प्रो.हनुमान प्रसाद पांडेय ने बताया कि टीम की ओर से मिले सुझावों के अनुसार कार्ययोजना तैयार की जा रही थी । इसी बीच कोरोना संक्रमण बढऩे और लॉकडाउन को देखते हुए कार्य ठप हो गया है । अब जैसे ही स्थिति सामान्य होगी सेंट्रल लाइब्रेरी को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में कार्य शुरू हो जाएगा ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.