BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर का यह व्यक्ति ऑक्सीजन देकर बचा रहा जान, मरीज की लेते नियमित सुध

ऑक्सीजन, रेमडेसिविर और बेड को लेेकर कोरोना काल में मारामारी चल रही है। इस संकट के बीच भी लोगों की जान बचाने के लिए सक्रिय हैं सामाजिक कार्यकर्ता दारापटटी मड़वन निवासी आशिफ एकबाल। एकबाल फिलहाल माड़ीपुर पावर हाउस चौक स्थित आवास से कोरोना मरीजों को मदद पहुंचा रहे हैं। वे बताते हैं कि कोरोना संक्रमण से उनके एक परिचित की हालत बिगडऩे की जानकारी मिली। ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए पूरा परिवार भागदौड़ कर रहा था। कहीं से कोई मदद नहीं मिल रही थी। किसी तरह से वह अस्पताल गए वहां पर जगह मिली। 

इस घटना के बाद उनके मन में यह भाव आया कि ऑक्सीजन की पहल हो ताकि कुछ लोगों की जिंदगी बच जाए। किसी तरह से नौ सिलेंडर व 11 रेगुलेटर की खरीदारी की। उसके बाद से जिस जरूरतमंद का फोन आता है, उसको ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचा रहे हैं। यदि जरूरतमंद के स्वजन माडीपुर पावर हाउस चौक पर आकर ले जाने में सक्षम हैं तो ठीक वरना अपनी बाइक से उसके घर तक सिलेंडर पहुंचाते हैं। इसके बाद मरीज की नियमित सुध लेते रहते हैं। इस तरह पीडि़त मानवता की सेवा में जुटे हुए हैं। ब्रह्मपुरा के राकेश कहते हैं कि एकबाल भाई न होते तो उनकी जान नहीं बच पाती। 20-25 हजार देने के बाद भी ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल रहा था। कहीं से नंबर लेकर फोन किया उस समय वह मदद किए। आशिफ एकबाल कहते हैं कि वह सुबह उठकर गर्म पानी पीते हैं। दिन में एक से दो बार काढ़ा का सेवन करते हैं। समय पर घर का भोजन करते हैं। मास्क लगाकर ही बाहर निकलते हैं ताकि खुद संक्रमण से बचें, तब दूसरे को संक्रमित होने से बचा पाएंगे।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.