BIHARBreaking NewsSTATE

Big Breaking : बिहार के आधे दर्जन से अधिक जिलों में मौसम का हाई अ’लर्ट, रात 11 बजे तक इन जिलों में गाज गिरने की संभावना

राज्य के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार को बारिश के बाद अब मौसम विभाग ने गाज गिरने को लेकर करीब आधे दर्जन से अधिक जिलों के लिए अलर्ट घोषित किया है. विभाग से जारी चेतावनी के अनुसार  इन जिलों में नालंदा, वैशाली, गोपालगंज, नवादा, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, शिवहर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी आदि जिलों में गाज गिरने और तेज बारिश की संभावना है.

विभाग ने बताया कि आने वाले 24 घंटे के बाद मौसम के रूख में बदलाव होगा और सामान्य दिनचर्या देखने को मिलेगी. इससे पहले गुरुवार की सुबह बारिश की वजह से राज्य के कई जिलों में दिन भर तापमान में गिरावट दर्ज किया गया. शहर से लेकर गांवों में जल जमाव का संकट खड़ा हो गया.

मई के भीषण गर्मी से जहां लाखों को राहत की अनुभूति हुई वहीं दिन के समय ही लोगों को अंधेरे का दृश्य देखने को मिला. विभागीय विशेषज्ञों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर के बाद मौसम के सामान्य होने का अंदेशा है.

Input : Live cities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.