BIHARBreaking NewsSTATE

मौसम विभाग का अलर्ट, सावधान रहिए:पटना सहित 19 जिलों में सुबह से हो रही बारिश, आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी, लोगों को घरों में रहने की ही सलाह

मौसम विभाग ने प्रदेश के 19 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। अगर आप राजधानी में भी रहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। इसके अलावा सीतामढ़ी, शिवहर, नालंदा, शेखपुरा, गया, नवादा, समस्तीपुर, दरभंगा, बेगूसराय, लखीसराय समेत 19 जिलों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। अगर आपके परिवार के सदस्य भी कोई इन जिलों में रहते हैं तो उन्हें भी सचेत कर दीजिए। अगले 3 घंटे में बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। विभाग की ओर से राज्य के अन्य 15 जिलों में भी सावधानी बरतने काे कहा है।

इन जिलों को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने पटना, भोजपुर, बक्सर, सीवान, गोपालगंज, सारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, जहानाबाद, सीतामढ़ी, शिवहर, नालंदा, शेखपुरा, गया, नवादा, समस्तीपुर, दरभंगा, बेगूसराय, लखीसराय और जमुई को लेकर अलर्ट किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में आने वाले 2 से 3 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने के साथ वज्रपात और बारिश होगी।

दो दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट

बारिश की वजह से दो दिनों में अधिकतम तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश से अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। 1 मई से 19 मई के बीच 101 प्रतिशत अधिक बारिश मानक के राज्य में हुई है। गरज के साथ काले बादल छाए है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.