BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में कोरोना की तीसरी लहर से जंग को 60 बेड का बनेगा विशेष वार्ड

कोरोना की तीसरी लहर की आहट के साथ इसकी तैयारी शुरू हो गई है। एसकेएमसीएच के उपाधीक्षक शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ.गोपाल शंकर साहनी ने विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ मंथन कर इसकी रिपोर्ट बनाई। इसे प्राचार्य व अधीक्षक को दिया गया। अधीक्षक अपने स्तर से इसे मुख्यालय भेजेंगे। डॉ.सहनी ने बताया कि दूसरी लहर में जहां युवाओं की संख्या ज्यादा रही वहीं तीसरे लहर में बच्चों के ज्यादा चपेट में आने की संभावना है। इसलिए इस बार बच्चों को ध्यान में रखकर अलग से तैयारी चल रही है। उपकरण दवा व अन्य सामान की सूची बन गई है। ऑक्सीजन की कमी नहीं हो इसके लिए दवा से ऑक्सीजन तैयार करने वाली 10 मशीनें रिजर्व रहेंगी। वार्ड में पाइपलाइन से ऑक्सीजन की आपूर्ति में परेशानी होने पर तुरंत उसका इस्तेमाल किया जाएगा। ये मशीनें दस-दस लीटर क्षमता वाली होंगी। 

तीसरे लहर के लिए ये तैयारियां

– पुराने भवन में वार्ड 11 व 12 को कोरोना मरीजों के लिए किया गया रिजर्व।

– 60 बेड की रहेगी क्षमता, 40 बेड आइसीयू वाले, जिसमें 20 पर वेंटिलेटर व 20 पर वाईपैप मशीन की रहेगी व्यवस्था और 20 बेड समान्य मरीज के लिए होंगे।

– एक हजार हाई प्लो नोजल मास्क की मुख्यालय से की गई है मांग।

– 116 चिकित्सकों का रोस्टर बनेगा। पाली के हिसाब से 24 घंटे सातों दिन करेंगे काम।

– भरपूर मात्रा में बच्चों के लिए जरूरी दवाएं होंगी उपलब्ध।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.