BIHARBreaking NewsSTATE

सरकारी आवास पर कोविड केयर सेंटर बनाये जाने पर जीतनराम मांझी ने तेजस्वी को दिया धन्यवाद, ट्वीट कर कही ये बात

बिहार की राजनीती में तेजस्वी यादव ने दो पहले फेसबुक लाइव के दौरान कहा था कि वह अपने सरकारी आवास को कोविड सेंटर बनाने के लिए देने के लिए तैयार हैं, अब नेता प्रतिपक्ष ने अपना वादा पूरा कर दिया है। उन्होंने अपने निजी कोष से 1, पोलो रोड स्थित सरकारी आवास पर तमाम आवश्यक मेडिकल उपकरणों तथा खाने-पीने की नि:शुल्क सुविधाओं से सुसज्जित राजद कोविड केयर की स्थापना कर  दी है।

इसपर हम अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने ट्वीट कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को धन्यवाद दिया है। जीतनराम मांझी ने कहा कि “अपने सरकारी आवास को मेडिकल वार्ड में तब्दील करने के लिए नेता प्रतिपक्ष.@yadavtejashwi जी को धन्यवाद।
आग्रह है अब राजनैतिक बातचीत को छोड आप वहाँ चिकित्सकों की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें।यदि चिकित्सक ना मिले तो आप परिवार के PMCH टॉपरों के सहारे भी जन सेवा शुरू कर सकतें हैं।”

बता दें कि इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर कोविड पीड़ितों की मदद के लिए इजाजत मांगी थी। तेजस्वी ने अपने लिखे पत्र में कहा था कि उन्होंने कई बार नेता प्रतिपक्ष के नाते आप को पत्र लिखा लेकिन आज तक आपने मेरे किसी भी पत्र का जवाब नहीं दिया।जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सही नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.