BIHARBreaking NewsDARBHANGASTATE

मैं दूजा ब्याह रचाऊंगा, तेरी सौतन लाऊंगा…सुन दिल्ली से भागी-भागी दरभंगा पहुंची विवाहिता और फिर…

कोई भी विवाहित स्त्री सब दुख बर्दाश्त कर सकती है, लेकिन सौतन नहीं। यदि कभी ऐसा होता है तो वह पूरी ताकत से विरोध करती हैं। दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र से कुछ ऐसा ही मामला सामने आ रहा है। दरभंगा के महिला थाना में घनश्यामपुर थाना क्षेत्र निवासी बसंत कुमार झा के खिलाफ दिल्ली की एक अधिवक्ता ने केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने खुद को बसंत झा की पत्नी होने का दावा करते हुए कहा है कि वे दूसरी शादी करने जा रहे हैं। इसके लिए दुल्हन खोजने में उसके स्वजन मदद कर रहे हैं।

दरअसल, घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कोर्थु निवासी अधिवक्ता बसंत कुमार झा ने अपनी शादी के लिए मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमें उन्होंने खुद को अविवाहित बताया। यह जानकारी दिल्ली की अधिवक्ता को भी मिली जो बसंत की पत्नी होने का दावा करती है। इसके बाद पीडि़ता ने दिल्ली से फोन कर ससुरालवालों से बात की। कहा- जिसकी शादी पहले हो चुकी है उसकी दूसरी शादी आपलोग कैसे करा सकते हैं? इतना बात सुनते ही उसके ससुर धमकी देने लगे। कहा- दरभंगा आने पर जान से मार देंगे। मामला हाथ से निकलता देख पीडि़ता इस लॉकडाउन में भी दिल्ली से किसी तरह दरभंगा पहुंची। पूरे साक्ष्य-सबुत के साथ महिला थाना में पति सहित ससुर त्रिलोकनाथ झा, चचेरा ससुर हरिनाथ झा व सास उग्रतारा देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। दिए गए आवेदन में उसने कहा कि दिल्ली में दोनों की मुलाकात कोर्ट में हुई थी। जहां दोनों बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस कर रहे थे। इस दौरान दोनों में प्रेम-प्रसंग हुआ। धीरे-धीरे शादी करने का निर्णय लिया।

दिल्ली के आर्य मंदिर में 5 मार्च 2018 को शादी की। इसके बाद दोनों खुशी-खुशी रहने लगे। इस बीच पी’डि़ता के सास, ससुर भी पहुंचे। वहां उनको मिथिला की संस्कृति को भी सिखाया गया। लेकिन, कुछ ही दिनों में सास-ससुर को दहेज की याद आ गई। वे दिल्ली में एक फ्लैट, दो लाख रुपये और एक बाइक दहेज में मांगने लगे। तब तक पी’डि़ता जॉब करने लगी। जरूरत के अनुसार वह रुपये देने भी लगी। अचानक दहेज की बात सुन वह परेशान होने लगी। हालांकि, सास-ससुर वापस दरभंगा गए, लेकिन दहेज की बात से गांठ पड़ गई। इस वर्ष शादी की वर्षगांठ मनाने के बाद बसंत दिल्ली से अपने गांव पहुंचे। कहा- होली खत्म होने के बाद वापस हो जाएंगे। लेकिन, वे वापस नहीं गए। फोन पर आज-कल में आने की बात कह रहे थे। इसी बीच इंटरनेट मीडिया पर उनकी शादी करने की बात देख परेशान हो गई। बात करने पर सच्चाई का पता चला। प्राथमिकी उन्होंने यह भी कहा कि उनके पति दिल्ली में उनके साथ अमानवीय व्यवहार करते थे। हमेशा धमकी देते थे कि हम दूसरी शादी करेंगे, भरपूर दान दहेज मिलेगा। इधर, महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.