BIHARBreaking NewsSTATE

Big Breaking : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गेहूं खरीद को लेकर समीक्षा बैठक शुरू, खाद्य उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह भी हैं मौजूद

कोरोना संकट के बीच बिहार की अन्य समस्याओं को लेकर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खासे चिंतित हैं. वे मंगलवार को गेहूं की खरीद को लेकर समीक्षा बैठक में शामिल हुए हैं. दोपहर बाद सीएम आवास स्थित एक अणे मार्ग के संकल्प भवन में आयोजित वर्चुअल मीटिंग शुरू हुई है. इसमें कई मुद्दों पर चर्चा चल रही है.

मिल रही जानकारी के अनुसार, गेहूं खरीद की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा वीसी से दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी सहित खाद्य उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह भी शामिल हुई हैं. बैठक में अधिकारियों से वे जानकारी ले रहे हैं. इसके पहले गेहूं खरीद की अद्यतन स्थिति का प्रजेंटेशन दिखाया गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.