एम्बुलेंस विवाद को लेकर सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने आज दिल्ली में प्रेस को संबोधित किया। सांसद राजीव प्रताप रूडी ने एम्बुलेंस मामले पर अपनी सफाई दी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि राजनीति में 30 साल तक हमें काम करने का मौका मिला। मेरा पॉलिटिकल बैकग्राउंड रहा है। आज हालात ऐसा है कि मुझे सामने आकर सफाई देना पड़ रहा है। मेरा किसी से भी व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है।
बिहार के मुख्यमंत्री खुद कहते है कि कानून का राज होना चाहिए मेरा भी यही मानना है। इस दौरान सांसद राजीव प्रताप रूडी ने जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव को निशाना साधा। रूडी ने बताया कि पप्पू यादव के खिलाफ 32 मामले दर्ज हैं। ऐसे में अपराधी यदि मंदिर में बैठ जाएं तो संत नहीं हो सकता। उन्होंने कहा की राजनीतिक अपराधी से लड़ना बेहद मुश्किल है।





Leave a Reply