Breaking NewsNational

पिछले 24 घंटे में 2,63,533 नए संक्रमित मिले, 4329 मरीजों ने गंवाई जान

देश में महामारी की दूसरी लहर के बीच कोरोना का प्रभाव अब कम होता नजर आ रहा है। बीते 24 घंटों में 2,63,533 नए मरीजों की पुष्टि की गई। जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,52,28,996 हो गई है। वहीं 4,329 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,78,719 हो गई है। 4,22,436 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,15,96,512 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 33,53,765 है। यह लगातार दूसरा दिन है जब एक दिन में कोरोना के नए आंकड़े 3 लाख से कम हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.