Repoted by Deepak
मुजफ्फरपुर। ज़िले के गायघाट थाना अन्तर्गत बेनीबाद ओपी की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान सवा तीन किलो गांजा के साथ एक त’स्कर को किया गिर’फ्तार किया है। उसकी पहचान भरतनगर गांव निवासी सुनिल कुमार के रूप में हुई है ।ओपी प्रभारी राजकुमार प्रसाद ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।जिसमे एक बाईक पर तीन लोग सवार थे। पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान रोकने पर दो युवक भागने में सफल हो गया ।जबकि एक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है। बाईक की डिक्की से सवा तीन किलो गांजा बरामद की गई है। पूरे मामले की तहकीकात बेनीबाद ओपी पुलिस शुरू कर दी हैं। फ़रार तस्कर के विरूद्ध गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमा’री कर रही है।





Leave a Reply