BIHARBreaking NewsSTATE

नहीं रहे लालू के ​’वीरप्पन’ विजय सिंह यादव, तब वाजपेयी ने उन्हें ‘हनुमान’ कहा था; बीजेपी नेता के निधन पर नीतीश ने भी जताया शोक

बीजेपी नेता व पूर्व सांसद विजय सिंह यादव का आज कोरोना से निधन हो गया. वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे. उनका निधन कार्डियक अरेस्‍ट के कारण हुआ है. खास बात कि इस महामारी के दौर में भी वे कोरोना से बचे हुए थे. आज उन्होंने पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली. उन्हें किडनी की भी समस्या थी. विजय यादव के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शोक प्रकट किया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी विजय सिंह के निधन पर गहरी संवेदना जतायी है.

गौरतलब है कि विजय सिंह यादव ने अपने छोटे भाई राजकिशोर यादव को सक्रिय राजनीति में लाने की कोशिश की थी. उन्होंने छोटे भाई को दानापुर नगर परिषद का चेयरमैन भी बनवाया था. हालांकि, उनके छोटे भाई का पिछले साल कोरोना की वजह से निधन हो गया था.

खास बात कि विजय सिंह यादव एक समय आरजेडी प्रमुख लालू यादव के काफी करीबी थे. 1996 में दानापुर से बीजेपी के टिकट पर विधायक बनने वाले विजय सिंह 2000 में राज्यसभा से सांसद चुने गए थे. वे बीजेपी के अलावा आरजेडी और कांग्रेस में भी रह चुके थे. विजय सिंह यादव की एक खास पहचान उनकी मूंछ थी. वे बड़ी मूंछ रखते थे. इस पर एक बार आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने उन्हें बिहार का ‘वीरप्पन’ भी कहा था, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें ‘हनुमान’ बताया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.