32 साल पुराने मामले में हुई गिरफ्तारी एवं न्यायालय द्वारा 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश के बाद पूर्व सांसद वीरपुर जेल में 14 दिन के न्याययिक हिरासत में रखा गया है। जेल में उपलब्ध सेवाओं के आधार में भूख हड़ताल पर गए जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के आनन फानन में भूख हड़ताल तुड़वाया गया। अचानक तबीयत खराब होने के बाद डॉक्टरों ने उनका भूख हड़ताल तुड़वाया। डॉक्टरों की चेतावनी और सलाह के बाद पप्पू यादव ने यह फैसला लिया। भूख हड़ताल पर जाने से उनकी तबीयत और खराब हो रही थी।
जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने ट्वीट कर कहा कि” साथियों।अभी मैं अनशन समाप्त कर रहा हूं।मरीजों की सेवा में कोई कमी न हो! 4 दिनों से भूख हड़ताल पर रहने के कारण सेहत बिगड़ती जा रही थी।डॉक्टरों ने कहा भोजन न करने से इम्युनिटी पावर घट रही है।किडनी में इंफेक्शन, सांस में तकलीफ, हार्ट की समस्या है।तत्काल भोजन ग्रहण करने का दबाव था।”
बता दें कि पूर्व सांसद की तबीयत को देखते हुए मधेपुरा मंडल कारा से उनके स्वास्थ्य जांच की अनुशंसा की गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने तीन सदस्यीय डॉक्टरों की बोर्ड का गठन किया था। मेडिकल बोर्ड ने बुधवार शाम पूर्व सांसद की जांच कर उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया था। डॉक्टरों में हाल में पूर्व सांसद के हुए गॉल ब्लाडर और पांव के ऑपरेशन को लेकर इंफेक्शन की आशंका जताई थी। डॉक्टरों ने पूर्व सांसद के चल रहे इलाज के डॉक्टरी पर्चे को भी देखा। उनकी डायबिटिज और हाई ब्लड प्रेशर का जिक्र करते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
आपको बता दें कि बुधवार सुबह पप्पू यादव की ओर से ट्वीट किया गया था। जिसमें उन्होंने जेल के हाल को बयां किया है। पप्पू यादव से ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा गया है कि वीरपुर जेल में मैं भूख हड़ताल पर हूं. न पानी है, न वॉशरूम है, मेरे पांव का ऑपरेशन हुआ था। नीचे बैठ नहीं सकता






Leave a Reply