। राज्य में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लागू पूर्ण लॉकडाउन को अब 15 मई से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने इसे 25 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। इस दौरान होने वाली व्यवस्थाओं के बारे में गृह विभाग की ओर से सभी जिलों को निर्देशित कर दिया गया है। पहले के लॉकडाउन और नए लॉकडाउन के निर्देशों में आंशिक बदलाव किए गए हैं। वहीं कोविड मरीज के अटेंडेंट को राहत देने की घोषणा राज्य सरकार ने की है। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।nullAds by Jagran.TV
विभाग की ओर से जारी गाइडलाइंस के अनुसार सरकार की ओर से संचालित सभी अस्पतालों व कोविड केयर सेंटर में इलाजरत मरीजों के अटेंडेंट के लिए भोजन सरकार की ओर से ही उपलब्ध कराया जाएगा। यह भोजन उन्हें सामुदायिक किचन से उपलब्ध कराया जाएगा। लाॅकडाउन लागू होने के कारण इन अटेंडेंट को खाने-पीने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके मद्देनजर यह व्यवस्था की गई है। मुजफ्फरपुर में सामुदायिक किचन पहले से ही संचालित हैं और जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाने के लिए कहा गया है। इसके साथ-साथ कोविड का इलाज करने वाले निजी अस्पतालों को भी मरीज के अटेंडेंट की देखभाल करने की सलाह दी गई है। उनके भोजन का प्रबंध करने के लिए कहा गया है। सरकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, उनसे कहा गया है कि स्वयं अस्पताल प्रबंधन, किसी निजी व्यक्ति या संस्था की मदद से किचन का संचालन कर सकते हैं। इसमें सरकार की ओर से तय मानक के अनुसार सफाई व अन्य व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। मनरेगा के काम को भी बाधित नहीं करने का निर्देश है। जिससे रोजगार की उपलब्धता बनी रहे। किसी को भी परेशानी से दो चार नहीं होना पड़े। परदेस में काम बंद होने के कारण लौटे मजदूरों को खाने में परेशानी न हो इसके लिए राशन कार्डधारियों को मई व जून में मुफ्त में राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।






Leave a Reply