BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में Honeytrap का देसी वर्जन, महिला ने प्यार भरी बातें कर अधेड़ को पास बुलाया और का’ट दी प्राइवेट पार्ट

Honeytrap Case: जिले के साहेबगंज प्रखंड अंतर्गत विशुनपुर पट्टी मुशहर टोला से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है। जहां एक महिला ने अपने प्रेमी की मदद से एक अधेड़ के प्राइवेट पार्ट ही काट दी। पीड़ित हरिंदर मांझी को गंभीर हालत में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। वहां भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना की सूचना मिलने पर एएसआइ मौके पर पहुंचे और आरोपित महिला को हिरासत में ले लिया। हालांकि आरोपित का साथ देनेवाला युवक वहां से भागने में सफल रहा।

प्रेमी के साथ संदिग्धावस्था में देख लिया

साहेबगंज में हनीट्रैप का एक अलग मामला सामने आया है। दरअसल, यहां के विशुनपुर पट्टी मुशहर टोला रेलवे लाइन के पास पीड़ित हरिंदर मांझी ने एक महिला को उसके प्रेमी के साथ संदिग्धावस्था में देख लिया। इसके बाद उस महिला को राजफाश होने की चिंता सताने लगी। बदनामी से बचने के लिए उसने एक साजिश रची। पहले प्यार भरी बातें करते हुए उस अधेड़ को यह बात किसी को नहीं कहने के लिए कहा। प्यार भरी बातें कीं। उसे पूरी तरह से भराेसे में लिया। जब उसे लग गया कि इसको किसी भी प्रकार का शक नहीं है तो उसे अपने पास बुलाया। वह ज्योंही उसके पास पहुंचा महिला ने प्रेमी की मदद से उसके प्राइवेट पार्ट को हंसिया से काट दी। इसके बाद वहां से भाग गए। पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। महिला के बारे में कहा जा रहा है कि उसने दो शादियां कर रखी है, लेकिन ससुराल नहीं जाती है। मायके में ही रहती है। उसके बाद इस तरह की घटना सामने आने के बाद आसपास के लोग उसकी निंदा कर रहे हैं।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.