Breaking NewsDELHI

बिग ब्रेकिंग : चलती बस में लगी भी’षण आग, सवारियों ने कू’दकर बचाई जान

DELHI-NCR: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे के ज़ीरो पॉइंट पर चलती रोडवेज बस में अचानक ही भी’षण आ’ग लग गयी। आग लगने से बस में अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई। चालक परिचालक सहित सवारियों ने जैसे तैसे कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि कोई भी इस घट’ना में ह’ताहत नही हुआ।
 
 ये रोडवेज बस आगरा से चलकर दिल्ली के फाउंड्री नगर डिपो जा रही थी। दोपहर 12:30 बजे  यमुना एक्सप्रेस वे के ज़ीरो पॉइंट के पास बस पहुंची तो उसमें अचानक भीषण आग लग गयी। आग लगते ही बस में हड़कम्प मच गया और सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे के वक्त बस में करीब 15  यात्री सवार थे। सभी ने जैसे तैसे बस से कूदकर अपनी जान बचाई।

गनीमत ये रही कि इस घट’ना में कोई भी जनहानि नहीं हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। बस में आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो पाया है। हालांकि बस में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। लोगों को दूसरे बस में भेजने की तैयारी हो गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.