Breaking NewsNational

UPSC Prelims 2021: जून में नहीं होगी यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम परीक्षा, ये है नई डेट

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 27 जून को होने जा रही सिविल सेवा प्रीलिम्‍स परीक्षा को स्थगित कर दिया है. देश में बेकाबू होती कोरोना महामारी को देखते हुए UPSC ने परीक्षा को स्‍थगित कर दिया है. इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आधिकारिक नोटिस जारी की गई है. परीक्षा अब 10 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. जिन उम्‍मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए अप्‍लाई किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस चेक कर सकते हैं.

जारी नोटिस के अनुसार, “कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण उत्‍पन्न परिस्थितियों के कारण, संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021 को स्थगित कर दिया है, जो 27 जून, 2021 को आयोजित होने वाली थी. अब यह परीक्षा 10 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी.” 

सोशल मीडिया पर छात्र लंबे समय से परीक्षा स्‍थगित करने की मांग कर रहे थे. पिछले वर्ष भी कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते सिविल सर्विस एग्‍जाम 31 मई से स्‍थगित कर 04 अक्‍टूबर 2020 को आयोजित किया गया था. आयोग इससे पहले कंबाइंड मेडिकल एग्‍जाम और अन्‍य परीक्षाएं भी स्‍थगित कर चुका है. जिन छात्रों ने एग्‍जाम में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, वे कोई भी अपडेट पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर नज़र रखें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.