BIHARBreaking NewsSTATE

बिग ब्रेकिंग : शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से गुफ्तगू करते नजर आए तेज प्रताप यादव, तस्वीरों में दिखे साथ-साथ

सिवान के पूर्व बाहुबली सांसद मो. शहाबुद्दीन के निध’न के बाद पहली बार उनके परिवार से मिलने तेज प्रतापपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों साथ साथ बैठे नजर आए। इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि तेज प्रताप ओसामा को मोबाइल पर कुछ दिखाते नजर आ रहे हैं। माथे पर त्रिकुंड लगाकर पहुंचे तेज प्रताप और ओसामा के बीच इस दौरान बेहतर तालमेल नजर आया। वहीं उनके साथ पार्टी के दूसरे विधायक और अधिकारी भी नजर आए
बता दें कि तेज प्रताप आज सुबह ही सिवान के प्रतापपुर गांव रवाना हुए थे। हालांकि यह मुलाकात पूरी तरह से पारिवारिक बताया गया है, लेकिन  जानकार इसे पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं। जिस तरह से राजद और लालू परिवार को लेकर शहाबुद्दीन के परिवार ने नाराजगी जाहिर की थी, समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया था, उसके बाद इस डैमेज कंट्रोल को सुधारने के लिए यह मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। अब इस मुलाकात के बाद शहाबुद्दीन के परिवार की नाराजगी किस हद कम होती है, यह आनेवाले कुछ दिनों बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

गौरतलब है कि बीते एक मई को पूर्व सासंद मो. शहाबुद्दीन की कोरोना के कारण नई दिल्ली में मौ’त हो गई थी। इस दौरान लगभग 90 घंटे तक परिवार को शव लेने के लिए जद्दोजहद करना पड़ा था, इस दौरान राजद की तरफ से किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिलने को लेकर परिवार के लोगों ने नाराजगी जाहिर की थी। शहाबुद्दीन के श”व को दिल्ली में ही सुपुर्द ए खाक किया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.