BIHARBreaking NewsCRIMEKHAGARIASTATE

ब्रेकिंग : कपड़ा व्यवसाई से एक लाख की लू’ट, सरेराह ब’दमाशों ने दिया वा’रदात को अंजाम

कोरोना की दूसरी लहर में प्रदेश त’बाह है. जिला प्रशासन से लेकर पुलिस के अधिकारी और जवान महामा’री से जिंदगियों की सुरक्षा में दिन रात एक किए हुए हैं. इधर, इसका पूरा फायदा अ’पराधी उठाने में जुटे हुए हैं. उनके द्वारा आए दिन लू’ट, ह’त्या आदि गंभीर अप’राधों को आसानी के साथ अंजाम दे दिया जा रहा है.

ताजा वारदात बदमाशों ने खगड़िया में अंजाम दिया. एक कपड़ा व्यापारी ने एक लाख रुपए कैश छिनैती की घटना को अंजाम दे दिया. जब तक व्यापारी चीख-पु’कार मचाता, अपरा’धी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सके. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है.

जानकारी के अनुसार अपराधियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब कारोबारी टाउन थाना के तहत आने वाले स्टेशन रोड पर अपनी बाइक की डिक्की से रुपये निकाल रहा था. घात लगाए अपराधियों ने कारोबारी के हाथ से पैकेट में बंद रुपए के बंडल को छीना और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित कारोबारी ने टाउन थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.