ARRAHBIHARBreaking NewsSTATE

लड़की से छे’ड़खानी मनचलों को पड़ी महंगी थाने में लड़की ने की चप्पलों से सरेआम पि’टाई

ARA : आरा बाजार जाा रही लड़की सेे छे’ड़खानी मनचलों को उस वक्त महंगी पड़ गई जब लड़की ने इसकी शिका’यत अपने घरवालों से कर दी जिसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई और जब बात पंचायती से मामला नहीं सुलझा तो  से  मामला थाने चला गया और थाने में कुर्सी पर बैठे थानेदार साहब और अन्य लोगों के बीच इस मामले की पंचायती शुरू की गई।

इस दौरान सरेआम थाने में ही थानेदार साहब और लोगों के सामने लड़की ने उन लफंगे की चप्पल से सरेआम पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है किस थाने के थानेदार साहब कुर्सी पर बैठे हुए हैं और लड़की उन लड़कों की सरेआम पिटाई कर रही है। इस घटना का किसी ने चुपके से वीडियो बना लिया और अब यह वायरल हो रहा है


वायरल वीडियो धोबहा क्षेत्र के एक गांव का बताया गया है, जहां वह लड़की दुकान जा रही थी तभी मनचलों ने छेड़खानी शुरू कर दी। जिसके बाद उस लड़की ने यह बात अपने परिजनों को बताई और उसके बाद गांव में ही पंचायती शुरू की गई लेकिन बात बनते नहीं देख मामले को थाना पहुंचाया गया पर थाना परिसर में ही इस पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया गया। हालांकि इस मामलेेे का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है वह इस संदर्भ में भोजपुर एसपी राकेश कुमार दुबे से बात की गई उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो उनके पास आया है और इसकी जांच कराई जा रही है जांच के बाद जो भी उचित कार्रवाई होगी इस मामले में की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.