Breaking NewsBUSINESS

खुशखबरी: अक्षय तृतीया पर सस्ता Gold खरीदने का मौका, आज सोना चांदी दोनों के गिर गए भाव, जानें 10 ग्राम का रेट

नई दिल्ली. Gold Price Today: अगर आप भी अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर गोल्ड खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह अच्छा मौका है. भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने के साथ चांदी के दाम में भी गिरावट आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi commodity exchange) पर आज सुबह सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है. इसके अलावा चांदी (Silver Price Today) भी सस्ती हो गई है. MCX पर सोना वायदा 0.7% गिरकर 47,918 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी का भाव 0.25% गिरकर 71,364 प्रति किलो पर आ गया.

रिकॉर्ड हाई से अभी भी है सस्ता

अगर देखा जाए तो सोने की कीमत रिकॉर्ड लेवल से अब भी कम है. एक्सपर्ट का मानना है कि सोने के भाव में आगे तेजी आने संभावना है. अगस्त, 2020 में सोने के दाम 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई स्तर पर पहुंच गए थे. शादियों के सीजन में ये एक बार फिर 52,000 प्रति 10 ग्राम तक हो सकते हैं.

सोने की नई कीमतें (Gold Price Today): सर्राफा बाजार में मंगलवार को गोल्‍ड के भाव 0.7% गिरकर 47,918 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. जो देखा जाए तो अब भी रिकॉर्ड लेवल से कम है.


चांदी की नई कीमतें (Silver Price Today): वहीं चांदी की कीमतों में भी आज कमी आई है. चांदी का भाव 0.25% गिरकर 71,364 प्रति किलो पर आ गया.

इस तरह चेक कर सकते हैं सोने की शुद्धता
बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. ‘BIS Care app’ से ग्राहक (Consumer) सोने (Gold) की शुद्धता (Purity) की जांच कर सकते हैं. इस ऐप (App) के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं.

इस ऐप (App) में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं. इस ऐप (Gold) के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.