Repoted by Deepak
DARBHANGA. कोरोना संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार ने पूरे बिहार में 15 मई तक के लिए लॉकडाउन लगा दिया है। जिला एवं स्थानीय प्रशासन के स्तर पर लोगों से अपने घरों में रहने एवं लॉकडाउन का पालन करने की लगातार अपील की जा रही है। इसके बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। घटना सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भड़वाड़ा बाज़ार की है।
अतरबेल जाले-पथ पर सुबह भीषण जाम लग गया। जाम के कारण लोग सड़क पर पैदल भी पार नहीं कर पा रहे थे। जाम के दौरान ऐसा दृष्य लग रहा था कि मानो ना तो भड़वाड़ा के लोगों में कोरोना महामारी का डर है और ना ही बिहार सरकार के स्तर पर लगाए गए लॉकडाउन की जानकारी ही है।भड़वाड़ा में मंगलवार की सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक 2 घंटे तक जाम रहा। इस दौरान स्थानीय प्रशासन जाम हटाने को लेकर सक्रिय नहीं दिखी। जाम के दौरान बड़ी संख्या में मालवाहक, सवारी गाड़ी एवं पैदल आने-जाने वाले लोग फंसे रहे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिग की भी भड़वाड़ा में धज्जियां उड़ती दिखी। वहीं बिना मास्क पहने ही लोग सड़क पर एवं सवारी गाड़ी में कई लोग दिखे।थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। सोसल डिस्टेंस के पालन करते हुए सख़्ती बरती जा रही है। कारवाई होंगी।







Leave a Reply