Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

Taarak Mehta… के जेठालाल ने फैंस से की गुजारिश- ‘Covid के लिए सरकार को दोष ना दें, नियमों का पालन करें’

मुंबईः कोरोना वायरस (Corona Virus) की दूसरी लहर के चलते इन दिनों देश में हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है. ऐसे में सोशल मीडिया पर अब लोग स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और महामारी के बढ़ते प्रकोप को लेकर सरकार को निशाने पर ले रहे हैं. जिसे लेकर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)’ के जेठालाल यानी दिलीप जोशी (Dilip Joshi) ने प्रतिक्रिया दी है. दिलीप जोशी ने लोगों से अपील की है कि महामारी के बढ़ते प्रकोप के लिए सरकार को दोष देने से बेहतर है कि वह लॉकडाउन (Lockdown) के नियमों का अच्छे से पालन करें. उन्होंने कहा लोगों की जिंदगी बहुत जरूरी है और उन्हें भरोसा है कि जल्द ही ये महामारी खत्म हो जाएगी.

दिलीप जोशी ने कहा कि लोगों को कोरोना लॉकडाउन के नियम, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और पब्लिक गैदरिंग से दूर रहें. मास्क पहनें और महामारी से बचने के लिए हर जरूरी उपाय अपनाएं. बिना वजह यहां वहां जाने से बचें. उन्होंने कहा- ‘लोगों को खुद अपनी जिम्मेदारी समझना चाहिए और उसका सख्ती से पालन करना चाहिए. सभी को आपसी सहयोग का रिश्ता भी बनाए रखना चाहिए.’

उन्होंने आगे कहा- ‘सरकार को दोष देने से कुछ नहीं होगा. हमें सख्ती से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. मास्क पहनना होगा और वैक्सीनेशन करवाना होगा.’ इसके साथ ही उन्होंने लोगों को लगातार स्टीम लेने और अपने स्वास्थ्य का खयाल रखने की भी सलाह दी है. दिलीप जोशी के मुताबिक, कोरोना के मामले कम होने पर लोगों को लापरवाह नहीं होना चाहिए, जब तक महामारी पूरी तरह से खत्म ना हो जाए.

मालूम हो कि हर दिन कोरोना के लाखों मरीज सामने आ रहे हैं, वहीं महामारी से मरने वालों की संख्या भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. ऐसे में लोगों में टेंशन भी बढ़ती जा रही है. सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार महामारी के प्रकोप को लेकर अपना-अपना एक्सीपियंस बयान कर रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.