BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में सरकारी बस के कंडक्टर मांग रहे मनमाना किराया, आपके यहां का क्या हाल है?

सरकारी बस स्टैंड इमलीचट्टी से औराई का मनमाना किराया बाहर से आ रहे मजदूरों व छात्रों से बगैर टिकट वसूला जा रहा है। इससे पूर्व 50 रुपये बस का भाड़ा था। शनिवार को बस चालक संजीत राय व कंडक्टर रामलखन साह द्वारा बस में सीट से अधिक लोगों को बैठाकर सौ रुपये प्रति पैसेंजर वसूला गया। इसी बीच जब सिमरी के सनोज चौधरी , मनोज चौधरी व बभनगामा के सनी ठाकुर आदि ने टिकट की मांग की तो लोगों को उतार देने की धमकी दी। इस बात पर पैसेंजर व कंडक्टर के बीच काफी नोकझोंक हुई। दोनों पक्ष ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी। थक हारकर लोगों ने समझौता कर बस में कंडक्टर को पैसा दे दिया और किसी तरह गांव पहुंचे। लोगों ने शिकायत की है कि राज्य ट्रांसपोर्ट के अधिकारी की मिलीभगत से ही यह राशि वसूली जा रही है। इस संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत की जाएगी। वहीं, कंडक्टर ने इस संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इधर, बीडीओ विनोद कुमार प्रसाद ने बताया कि जिले में शिकायत कर कार्रवाई की प्रक्रिया करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.