BIHARBreaking NewsSTATE

लॉकडाउन में पकड़ी गईं 4 कॉलगर्ल्स, बंद कमरे में कस्टमर्स के साथ पुलिस ने दबोचा

कोरोना काल में भी जिस्मफरोशी के धंधे का पुलिस खुलासा कर रही है. पुलिस ने सेक्स रैकेट के एक बड़े मामले को उजागर किया है. पुलिस ने 4 कॉलगर्ल्स को कस्टमर्स के साथ पकड़ा गया. गिरफ्तार लड़के-लड़कियों से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है.









मामला पंजाब के जालंधर का है. जहां लॉकडाउन में पुलिस ने सेक्स रैकेट के मामले का खुलासा किया है. बताया जा रहा है कि जालंधर पुलिस को बस्ती बावा खेल एरिया में सेक्स रैकेट की सूचना मिली थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और उस जगह पर छापेमारी की. जब पुलिस वहां पहुंची तो उनके भी होश उड़ गए. पुलिस ने एक बंद कमरे से 4 लड़कियों को 4 लड़कों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यहां कई दिनों से जिस्मफरोशी का धंधा रहा था. स्थानीय लोग अक्सर लड़के-लड़कियों को यहां आते-जाते देखते थे. इस बीच पुलिस के एक मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि ऐस मामला है. इसी आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और मौके से आपत्तिजनक हालत में 8 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया.

बताया जा रहा है कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से ग्राहकों को फंसाया जाता था. उन्हें इसी जगह लड़कियां लेकर आती थीं और उनसे संबंध बनाने के बाद पैसे ऐंठा लारती थीं. फिलहाल इस मामले की आगे की जांच की जा रही है. संभावना जताई जा रही है कि पुलिस इस मामले में एक दो दिन में बड़ा खुलासा कर सकती है.

उधर नागपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में भी महाराष्ट्र पुलिस ने सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा किया है. गोपालनगर तीसरा बस स्टाप के पास ड्रिम हेल्थ और मसाज सेंटर में चल रहे देह व्यापार के धंधे को उजागर किया गया है. पुलिस ने दयालदास लहरे चंदननगर के रहने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गोपाल नगर के उस मसाज सेंटर में एक नकली ग्राहक को भेजा गया था. आरोपी दयालदास ने ग्राहक का ऑनलाइन बुकिंग किया. 

दयालदास ने एक लड़की के बारे में नकली ग्राहक को बताया.  उसने 2 हजार रुपए में बातचीत तय की. इस रकम में से 500 रुपए लड़की को देने की बात सामने आई. बाकी रकम दयालदास खुद रखता था. नकली ग्राहक ने मसाज सेंटर में जाने के बाद मौका पाकर पुलिस को संदेश भेज दिया. पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी दलाल दयालदास को गिरफ्तार किया. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.