BIHARBreaking NewsSTATE

दुकानें हटाने के विरोध में सासाराम में पुलिस पर दुकानदारों का ह’मला, दो पुलिस कर्मी ज’ख्मी

कोरोना महामारी, लॉकडाउन में सब्जी की दुकानों को व्यवस्थित करने के प्रयासों में दुकानदारों का कोप भाजन सासाराम पुलिस बनी है. दरअसल, यहां सब्जी दुकानों को व्यवस्थित करने के प्रयास में दुकानदारों ने एक जुट होकर पुलिस पर हमला बोल दिया. इस हमले में दो पुलिस कर्मी जख्मी हो गए. इसके बाद पुलिस भी अपने स्तर पर उतर गई और जमकर लाठीचार्ज कर दिया.

यह पूरा मामला है सासाराम के करगहर थाने के तहत आने वाले करगहर बाजार की. पुलिस ने करगहर बाजार की दुकानों को जगजीवन स्टेडियम में शिफ्ट करने की कोशिश की. इसका सब्जी विक्रेताओं ने विरोध किया. पुलिस ने जबरदस्ती दुकानों को उठाकर स्थानांतरित का प्रयास किया तो दुकानदारों ने हाथा-पाई शुरू कर दी और इसके बाद पथराव कर डाला. घटना के दो पुलिस कर्मी जख्मी हो गए.

पुलिस ने लाठीचार्ज किया और हमलावर दुकानदारों को दौड़ा लिया. लेकिन इस अव्यवस्था के बीच दुकानों का स्थानांतरण नहीं हो पाया. सब्जी और फल मंडियों में भीड़ के बीच संक्रमण की भयावह स्थिति को देखते हुए बाजारों को व्यवस्थित तरीके से स्थानांतरण के लिए सरकार का निर्देश है. ताकि उचित दूरी के अनुसार सब्जी और फलों की दुकानें लगाई जाएं और लोग सुरक्षा के बीच  खरीददारी कर सकें. लेकिन एक ऐसे ही प्रयास में सासाराम में दर्जनों दुकानदार हमलावर बन बैठे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.