BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज : मुजफ्फरपुर में 80 दिनाें में 3.05 लाख व बीते 30 दिन में 1.58 लाख को टीका

बिहार कोरोना की दूसरी लहर की मारक चपेट में फंसा है। मुजफ्फरपुर में अब तक 24951 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि, अब तक कुल 3 लाख 5 हजार 836 लोगों को कोरोना का टीका दिया जा चुका है। इनमें 2 लाख 53 हजार 931 लोग पहला व 51905 लोग दूसरा डोज ले चुके हैं। पिछले 30 दिनों में 1 लाख 58 हजार 483 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल के डीआईओ एके पांडेय ने बताया कि गुरुवार काे वैक्सीन का 8000 डाेज जिला काे उपलब्ध कराया गया था। शुक्रवार काे वितरण के बाद इसमें से 3400 डाेज शेष बचा है।

इसके अतिरिक्त विभिन्न पीएचसी में 32 हजार डाेज वैक्सीन उपलब्ध है। उन्हाेंने कहा कि शनिवार तक 35 हजार वाइल वैक्सीन राज्य मुख्यालय से आने की सूचना है। उधर, राज्य के 20 फीसदी एक्टिव मरीज पटना जिले में हैं। लेकिन, सुखद यह है कि जिले में मिल रहे पॉजिटिव मरीजों की तुलना में वैक्सीनेशन की गति तीन गुनी तेज है। जिले की 11.61 फीसदी आबादी वैक्सीन की पहला या दूसरी डोज ले चुकी है, जाे राज्य में सर्वाधिक है। जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ और 6 अप्रैल तक यानी 80 दिनों में 324975 लोगों ने ही टीका लगवाया, जबकि इससे अधिक 343431 लोगों ने 6 अप्रैल से 6 मई तक बीते 30 दिनों में ही वैक्सीन ली। इस तेजी की एक वजह 1 अप्रैल से 45+ आयु वर्ग का वैक्सीनेशन शुरु होना भी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.