BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर : RJD नेता अकबर अली परवेज़ ने पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के मौ’त पर न्यायिक जांच की मांग की..

पूर्व सांसद और राजद के बाहुबली नेता रहे शहाबुद्दीन की मौत को लेकर बिहार की राजनीति रंग पकड़ने लगी है. हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी के बाद . राजद नेता ने इस बाबत पटना हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट दायर करने के लिए अनुमति मांगा है ताकि इस मामले में सीबीआई जाँच हो सके.

शहाबुद्दीन की मौत पर उठ रहे तमाम सवालों के बीच राजद नेता अकबर अली परवेज ने पूर्व सांसद के मौत की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल खड़े किये है. राजद नेता ने राजधानी दिल्ली स्थिति दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल के सम्बंधित डॉक्टर्स, नर्स, सिवान जेल के अधीक्षक समेत मामले से जुड़े पदाधिकारियों को पूर्व सांसद के मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.

पूर्व सांसद की कोरोना से मौत
मालूम हो कि सिवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की मौत दिल्ली स्थित दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में कोरोना से हो गई थी. हालाँकि उनकी मौत के बाद भी संशय बरकरार रहा. बाद में इसकी पुष्टि हुई कि उनकी मौत हो चुकी है. मौत किन वजहों से हुई है, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है. शुरुआती दौर में माना जा रहा था कि शहाबुद्दीन की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है. लेकिन आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि वह पॉजिटिव नहीं थे. जिसके बाद उनकी मौत पर अब सवाल उठना शुरू हो गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.