BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर के क्रिकेटर पंकज के नि’धन से खेल जगत में शो’क की लहर

क्रिकेट खिलाड़ी, पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले पंकज कुमार का निधन बुधवार को हृदय गति रुकने से हो गया। उनके निधन से जिलेे के खेल जगत में शोक की लहर फैल गई। उनका निधन बैंकर्स कॉलोनी स्थित उनके आवास पर हुआ। पंकज ने खिलाड़ी के रूप में विश्वविद्यालय एवं बिहार टीम का प्रतिनिधित्व किया था। डायमंड क्लब से बेहतर खिलाड़ी के रूप में उभरे। वर्तमान समय में रंधीर वर्मा क्रिकेट क्लब का संचालन कर रहे थे। खिलाड़ी के बाद जब वह संघ से जुड़े तो निजी कंपनी में सीनियर पदों पर काम किया, लेकिन क्रिकेट के प्रति प्रेम ने उन्हें खेल संघ से जोड़ रखा था। क्रिकेट के अलावा अन्य खेल में भी उनकी रूचि थी। यही कारण था कि वह विभिन्न प्रकार के खेल आयोजन में भाग लेते रहते थे। 

जिला स्कूल मैदान में आइपीएल मैच के लाइव प्रसारण कराने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। खिलाडिय़ों को बहुत प्रोत्साहित करते रहते थे। यही कारण था कि वह अपने से हमउम्र के साथ जूनियर खिलाडिय़ों से जुड़े थे। एमडीसीए के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार, सचिव उदय शंकर शर्मा, नरेंद्र कुमार शर्मा, संजय वर्मा उर्फ अंशु, रविशंकर शर्मा उर्फ बब्बू शर्मा, नचिकेता पांडेय, अभिजीत तिवारी, पूर्व क्रिकेटर नीरज शर्मा, अभय शाही, नीरज कुमार, अमरेंद्र कुमार बबलू, अतुल प्रियंकर उर्फ रंपी, मनोज कुमार, उत्पल रंजन, अब्दुल हफीज, राजीव नंदन सिंह, दिनेश, करुणेश कुमार ङ्क्षसह, सुमन प्रसाद श्रीवास्तव सहित विभिन्न खेल संगठन के पदाधिकारियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

शिक्षक के निधन पर शोक

मोतीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय महम्मदपुर बलमी में पदस्थापित शिक्षक नीरज कुमार का गुरुवार को निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे। उनके निधन पर लेखापाल राजीव कुमार, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता पवन कुमार प्रतापी, अशोक कुमार राय, विद्यानंद कुमार, सुरेश कुमार सुमन, सुरेश सिंह निराला, शैलेंद्र सिंह, संजय कुमार सिंह, आलोक कुमार, रेणु शाही, मोहन कुमार, योगेंद्र कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उनके आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.