BIHARBreaking NewsSTATE

अभी-अभी : मुजफ्फरपुर समेत 24 जिलों के लिए जारी येलो अ’लर्ट, तेज आंधी के साथ हो सकती है बारिश

देशभर में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। कई राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।इससे प्रदेश का मौसम काफी ठंडा हो गया है। मौसम विभाग ने 9 मई तक के लिए कई जिलों में आंधी, तूफान, बारिश और बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

हालांकि पिछले एक-दो दिनों से तापमान में थोड़ा परिवर्तन देखने को मिला है. वहीं, बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश होने के कारण कई जगहों पर तापमान में गिरावट आई है. मौसम वैज्ञानिक अमित सिन्हा ने बताया कि बिहार में अगले 3 दिनों के लिए 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.इन जिलों के अधिकांश भागों में आने वाले अगले 24 घंटों के दौरान मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. साथ ही राज्य में आने वाले अगले 2 से 3 दिनों के दौरान तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

मौसम विभाग ने बताया कि  चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर फैला हुआ है. जिसके प्रभाव से राज्य में आने वाले अगले दो से 3 दिनों के दौरान 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. ये जिले हैं- पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर खगड़िया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.