BIHARBreaking News

ऑक्सीजन प्लांट चालू करने पर पंचायती राज मंत्री का डीएम को एक दिन का टाइम, कहा, बेहतर बनाएं जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं

पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने डीएम दरभंगा को निर्देश दिया कि डीएमसीएच में खराब पड़े 27 वेंटिलेटर एवं ऑक्सीजन प्लांट को 24 घंटे के भीतर शुरू किया जाय. उन्होंने कहा कि दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं बेगूसराय से भारी संख्या में मरीज इलाज के लिए दरभंगा डीएमसीएच पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि मरीजों को सुविधा न मिल पाने की वजह से उन्हें कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिले के करीब 20 निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है.

दरभंगा में अभी तक एक हजार 642 लोगों में कोरोना संक्रमण का पुष्टि किया जा चुका है. हर दिन तीन से चार हजार लोगों की एंटीजन एवं आरटीपीसीआर टेस्ट किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में एक हजार 100 ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति दरभंगा के लिए सुनिश्चित किया गया है. दरभंगा में 100 से अधिक ऑक्सीजन कंसेट्रेटर हैं. सभी पीएचसी में चार-चार एंबुलेंस उपलब्ध कराया गया है. ऐसे में पंचायती राज मंत्री ने जिला परिषद दरभंगा के द्वारा 100 ऑक्सीजन कंसेट्रेटर एवं ऑक्सीजन सिलिंडर खरीदकर स्वास्थ्य सेवा और अधिक बेहतर करने का निर्देश दिया.

इस संबंध में पंचायती राज मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी पर नियंत्रण और संक्रमितों को राहत की दिशा में मंत्री जीवेश मिश्रा, मदन सहनी, मुकेश सहनी सांसद गोपाल जी ठाकुर, अशोक यादव आदि लोगों के द्वारा जिला प्रशासन को हर दिन सुझाव और मार्गदर्शन दिया जा रहा है. सभी सदस्यों का एक नोडल अधिकारी, व्हाटस्अप ग्रुप एवं कॉल सेंटर के माध्यम से जिला प्रशासन के साथ सामंजस्य बनाकर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने पर लगातार प्रयास चल रहा है. यह अपने आप में काफी प्रशंसनीय प्रयास है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.