प्रदेश में जारी 10 दिन के सम्पूर्ण लॉकडाउन के बीच कोरोना संक्रमण के खात्मे के लिए मुज़फ़्फ़रपुर में कल से सैनिटाइजेशन अभियान का शुरुआत किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों, सरकारी कार्यालयों, कॉलोनियों आदि जगहों में सैनिटाइजर के छिड़काव का ये जिम्मा खुद राजीव ऑटोमोबाइलस के एमडी और समाजसेवी संजीव शर्मा ने उठाया है।
शहर में सैनिटाइजेशन अभियान के शुरुआत की जानकारी देते हुए संजीव शर्मा ने इस बाबत किसी भी जानकारी के लिये हेल्पलाइन नंबर +91-7903168441 भी जारी किया है।
ये होगा रूट चार्ट
Day 1: गरीब अस्थान मंदिर से सरैयागंज टावर चौक; टावर चौक से अखाड़ाघाट पुल तक।
Day 2: नॉर्थ पॉइंट स्कूल से बेला औद्योगिक क्षेत्र तक
Day 3: पानी टंकी चौक से खादी भंडार तक
Day 4: कलमबाग चौक से चंद्रलोक पुल होते हुए स्टेशन रोड से ब्रह्मपुरा थाना
Day 5: हरिसभा चौक से अघोरिया बाज़ार होते हुए कच्ची पक्की होते के जरिये श्री नारायण जी के घर तक
Day 6: गोबरशाही चौक से डुमरी तक
Day 7: भगवानपुर
Day 8: मधुबनी
Days 9: पताही
Day 10: सुस्ता
Day 11: शेरपुर
कोरोना गाइडलाइन का पालन करें नगरवासी
सैनिटाइजेशन अभियान की जानकारी देने के साथ ही समाजसेवी संजीव शर्मा ने नगरवासियों से कोरोना गाइडलाइन के पालन की अपील की है। राजीव ऑटोमोबाइल्स के एमडी ने कहा कि दूसरे लहर में जब संक्रमण अधिक तेजी से फैल रहा है, तब हमें और सतर्क रहने की जरूरत है।
समाजसेवी शर्मा ने सभी लोगो से अपील की है कि वे मास्क पहनने, सामाजिक दूरी रखने तथा हाथ धोने जैसे कोविड प्रोटोकॉल की सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें।





Leave a Reply