Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

‘राधे’ का फैसला : सलमान की फिल्म की कमाई के एक हिस्से से खरीदे जाएंगे ऑक्सीजन सिलेंडर्स, कंसन्ट्रेटर्स और वेंटीलेटर्स

कोरोना महामारी के खिलाफ सलमान खान और जी एंटरटेनमेंट ने बड़ा फैसला लिया है। फिल्म राधे की कमाई का एक हिस्सा वे लोग कोरोना से लड़ने के लिए देंगे। इसलिए उन्होंने डोनेशन प्लेटफार्म गिव इंडिया के साथ भागीदारी की है। इसके तहत ऑक्सीजन सिलेंडर, कंसन्ट्रेटर्स और वेंटिलेटर जैसे जरूरी चिकित्सा उपकरण दान किए जाएंगे।

गौरतलब है कि सलमान की फिल्म राधे:योर मोस्ट वॉन्टेड भाई ईद के दिन 13 मई को डिजिटली रिलीज होने वाली है।

हरसंभव मदद को तैयार हैं हम
जी स्टूडियो के प्रवक्ता ने कहा- “देश के हालात बेहद चुनौतीपूर्ण हैं और एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट के रूप में हम कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को मजबूती देने हर संभव कदम उठाने तैयार हैं। हम न केवल अपने दर्शकों को मनोरंजन देने में विश्वास करते हैं, बल्कि देश भर में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयास कर रहे हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि फिल्म राधे की रिलीज से आने वाला समर्थन, महामारी से प्रभावित लोगों को महत्वपूर्ण राहत प्रदान करने की कोशिश और संसाधनों को बढ़ाने में मदद करेगा।”

रिलीज के साथ हम मजबूत ही होंगे

सलमान खान फिल्म्स के प्रवक्ता ने कहा, “हम इस नोबल पहल का हिस्सा बनकर खुश हैं, जिससे कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में थोड़ा योगदान दिया जा सकेगा। पिछले साल से, हम लगातार प्रयास रहे हैं, क्योंकि इस संकट ने हमारे देश और दुनिया को प्रभावित किया है। बहुत महत्वपूर्ण बात, हमें यह भी समझ आ गया है कि एक प्री-शॉट फिल्म की रिलीज को रोकना हमें किसी भी तरह से मदद नहीं कर सकता है, लेकिन महामारी से लड़ने के लिए अपनी आय का उपयोग करना अधिक उपयुक्त और व्यावहारिक दृष्टिकोण है। ज़ी5 और ज़ीप्लैक्स पर राधे की रिलीज हमें इस बेहद कठिन समय में अधिक योगदान करने के लिए सशक्त करेगी।

अब तक यह काम कर चुके हैं
जी स्टूडियो में हेल्थकेयर इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने की दिशा में, 240+ एंबुलेंस, 46,000+ पीपीई किट, ऑक्सीजन ह्यूमिडीफायर और 6,00,000 डेली मील भी दान किए थे। साथ ही, कंपनी ने महाराष्ट्र में फ्रंटलाइन वर्कर्स और उनके परिवारों के लिए 304 बेड का कोविड हेल्थकेयर सेंटर (DCHC) का निर्माण और दान भी किया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.