BIHARBreaking NewsSTATE

जेल से आते ही एक्शन में लालू, RJD विधायकों के साथ करेंगे वर्चुअल मीटिंग, कोरोना पर होगी चर्चा

बिहार की राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। जेल से जमानत मिलने के बाद अब आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव एक्शन मोड में आ गये हैं। लालू यादव अब जल्द ही आरजेडी विधायकों के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगे। इसे लेकर जल्द ही आरजेडी की तरफ से ऐलान किया जाएगा।









ऐसे में लंबे समय से बिहार की राजनीति से गायब हुए लालू यादव अब पार्टी के विधायकों के साथ बातचीत करेंगे। बिहार में बिगड़ते कोरोना के हालात पर लालू यादव चर्चा करेंगे। लालू के साथ इस वर्चुअल मीटिंग में तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे जो बिहार के विभिन्न इलाकों में कोरोना से जुझ रहे लोगों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेंगे।









तेजस्वी समेत आरजेडी की तरफ से पहले ही विधायकों को यह निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के लोगों की हर संभव मदद करें। इसे लेकर तेजस्वी समेत पार्टी के कई विधायकों ने अपने इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं बेहतर इंतजामात के लिए विधायक फंड से अनुशंसा भी की है लेकिन अब लालू इसकी कमान खुद संभालने वाले हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने पार्टी के विधायकों के साथ वर्चुअल मीटिंग करने का फैसला लिया है। आरजेडी की तरफ से तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। वर्चुअल मीटिंग के जरीय लालू यादव आरजेडी के विधायकों को संबोधित करेंगे। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.