रामायण’ में रावण का किरदार निभा कर फेमस हुए अरविंद त्रिवेदी से संबंधित एक अफवाह सामने आई है। अफवाह है कि अरविंद त्रिवेदी का निध’न हो गया है। सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह आने से लोगों में हलचल मच गई। वहीं अरविंद त्रिवेदी की फैमली इस खबर से बहुत आहत हुई। इस अफवाह का खंडन करने के लिए अरविंद त्रिवेदी भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने अपने टि्वटर हैंडल से इस बात की सही जानकारी देते हुए कहा है कि उनके चाचा रामायण के रावण अर्थात अरविंद त्रिवेदी की निधन की खबर फेक है ।अत: इस अफवाह से हम सभी लोग बहुत आहत हैं।
कौस्तुभ त्रिवेदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘मेरे अंकल अरविंद त्रिवेदी लंकेश बिल्कुल ठीक और सुरक्षित हैं। आप सभी से गुजारिश है कि कृपया फेक न्यूज फैलाना बंद करें। अब सिर्फ इसे फैलाएं। धन्यवाद।’
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीछले कई दिनों से रामानंद सागर का फेम टीवी सीरियल रामायण के सभी पात्र काफी चर्चा हैं। इन लोगों का चर्चा में आने की वजह देश में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन शुरू होने के बाद लोगों की मांग पर पौराणिक शो ‘रामायण’ डीडी नैशनल पर 28 मार्च से पुनः प्रसारण है। हालांकि, अब ‘रामायण’ का प्रसारण खत्म हो चुका है।
जानकारी के लिए बता दें कि ‘रामायण’ के रीटेलिकास्ट में व्यूअरशिप का एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस शो ने विश्व रिकॉर्ड रिकार्ड बनाते हुए सबसे ज्यादा देखने वाला शो साबित है। हाल ही में दूरदर्शन ने एक ऑफिशियल ट्वीट करते यह जानकारी दी थी कि यह शो सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है। जिसे 16 अप्रैल को 70 करोड़ दर्शकों ने देखा।’





Leave a Reply