Repoted by Deepak
गायघाट । कोरोना काल में जहां एक और मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं लोग इसके प्रति लापरवाह भी होते जा रहे हैं। इसको लेकर बेनीबाद पुलिस ने अब सख्त रवैया अपना लिया है।दरअसल दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच पर बेनीबाद में पुलिस ने सोमवार को हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क और हेल्मेट के दो पहिया वाहन चलाने वालों के चालान काटे और जुर्माना भी वसूला।बिना मास्क के चलने वाले लोगों से 2500 और बिना हेल्मेट व कागज़ात के चलने वाले लोगों से 7000 रुपये का जुर्माने भी वसूला।बेनीबाद ओपी प्रभारी राजकुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें दो पहिया और चौपहिया वाहन चलाने में लापरवाही बरतने व कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए।इस दौरान बिना मास्क और हेल्मेट के दो पहिया वाहन चलाने वालों को भी पकड़ा गया और उनका चालान काटते हुए जुर्माना वसूला। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तमाम वाहन चालक दूर से ही चेकिंग देख कर बैरंग लौट गए। ओपी प्रभारी ने बताया कि कोरोना नियमों के उल्लंघन के मामले में सैकड़ों वाहन चालकों के चालान का’टे गए हैं।





Leave a Reply