Repoted by Deepak
गायघाट। समय पर दुकान नहीं बंद करने वालों पर होगी सख्ती, एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगें की कार्रवाई करेंगी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शाम 4 बजे तक दुकानों को बंद करना है। इसके बावजूद कई दुकानदार इसका पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस ने अब सख्ती करना शुरू कर दिया है। गायघाट में पुलिस ने वैसे कारोबारी के खिलाफ कारवाई करना शुरू कर दिया है जो नियम को ताक पर रखकर दुकान खोलकर खुलेयाम कारोबार कर रहे हैं।
पुलिस निकलती है बंद कराने
अधिकांश प्रमुख मार्केट और कारोबारी इलाके में शाम 6 बजे के बाद पुलिस की टीमों को पेट्रोलिंग करते हुए दुकान बंद कराना पड़ता है। कई कारोबारी अपनी मर्जी से बंद नहीं करते हैं। इससे उनकी दुकानों में भीड़भाड़ अधिक रहती है। प्रशासन ने केवल मेडिकल से जुड़ी चीजों को बंद से छूट दी है।
घूमते-फिरते रहते हैं लोग
रात 6 बजे से पूरी तरह बंद का निर्देश है। इसके बावजूद कई लोगों सड़कों पर चहलकदमी करते रहते हैं। लोगों का आना-जाना लगा रहता है। बिना काम के बाहर घूमते रहते हैं। अब एसे लोगों के खिलाफ भी पुलिस सख्ती करने की तैयारी में है। यह वजह है कि पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर वाहनों की चेकिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि आवश्यक कार्यों के लिए छूट दी गई है।बता दें कि प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार अमित कुमार लगातार थाना क्षेत्र में घूम घूम कर जायजा लेते रहे हैं। उलंघन करने पर कारवाई की चेतावनी दी है।





Leave a Reply