Breaking NewsWEST BENGAL

ब्रेकिंग : नंदीग्राम में ममता बनर्जी ने सुवेंदु अधिकारी को दी मा’त, 1200 वोटों से जीत दर्ज की

नंदीग्राम
पश्चिम बंगाल की सबसे हाई प्रोफाइल सीट कहे जाने वाली नंदीग्राम में सीएम ममता बनर्जी ने जीत कर ली। बेहद रोमांचक मुकाबले में ममता बनर्जी ने 1.200 से बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी को पटखनी दी। यहां मुकाबला दो पुराने सहयोगियों के बीच था। सीएम ममता बनर्जी के सामने टीएमसी का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी थे। ममता बनर्जी ने सुवेंदु को चुनौती देने के लिए अपनी भवानीपुर सीट छोड़कर नंदीग्राम को चुना था। सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को कड़ी टक्कर दी लेकिन जनता ने ममता बनर्जी पर भरोसा जताया। नंदीग्राम रिजल्ट के LIVE अपडेट्स बने रहिए हमारे साथ-

अपडेट@3.54 PM-सुवेंदु अधिकारी मात्र 6 वोटों से आगे
नंदीग्राम में ममता बनाम सुवेंदु अधिकारी का मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। 16वें राउंड की काउंटिंग के बाद सुवेंदु अधिकारी मात्र 6 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

अपडेट @3.30PM-15 वें राउंड के बाद ममता फिर आगे
नंदीग्राम में कांटे का मुकाबला हो रहा है। 15 वें राउंड की काउंटिंग के बाद ममता बनर्जी एक बार फिर आगे हो गई हैं। वह सुवेंदु अधिकारी से 2,700 वोटों से आगे चल रही हैं।

अपडेट @02.44 PM- 13वें राउंड के बाद सुवेंदु निकले आगे
नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। सुवेंदु ने एक बार फिर बढ़त बना ली है। 16वें राउंड की गिनती के बाद वह 3800 वोटों से आगे चल रहे हैं। थोड़ी देर पहले ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में वापसी की थी लेकिन फिलहाल पिछड़ गई हैं।

अपडेट@12.48 PM-पहली बार सुवेंदु अधिकारी से आगे निकलीं ममता
नंदीग्राम में लगातार पिछड़ रहीं ममता बनर्जी ने वापसी की है। तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ने पहली बार सुवेंदु अधिकारी पर बढ़त बनाई है। रुझानों में बहुमत पा चुकी टीएमसी के लिए यह बड़ी संजीवनी मानी जा रही है।

अपडेट@12.30 PM-कैलाश विजयवर्गीय के इस दावे में कितना दम?
इस बीच बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भरोसा जताया कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि डाक मत पत्रों की गिनती से मिल रहे शुरुआती रुझान चुनावी नतीजों की ओर संकेत नहीं करते हैं। शाम होने तक हम जादुई आंकड़ें को पार कर जाएंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। डाक मत पत्र के जरिए मतदान करने वालों को तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने आतंकित किया हुआ था।

अपडेट@12.04 PM-छठे राउंड के बाद सुवेंदु 7,000 वोटों से आगे
छठे राउंड के बाद सुवेंदु अधिकारी ने एक बार फिर ममता बनर्जी पर बड़ी बढ़त बना ली है। छठे राउंड के बाद बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी 7,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। ममता बनर्जी चौथे और पांचवे राउंड में आगे रहने के बाद पीछे हो गई हैं।

अपडेट @11.49 AM- पांचवें राउंड के बाद ममता बनर्जी 3,110 वोटों से पीछे
नंदीग्राम में वोटों की गिनती बढ़ने के साथ ही मुकाबला दिलचस्प हो रहा है। तीसरे राउंड तक पिछड़ने के बाद चौथे और पांचवें राउंड में ममता बनर्जी ने बढ़त बना ली है। हालांकि पांचवे राउंड के बाद कुल मतगणना में ममता बनर्जी अभी 3,110 वोटों से पीछे से चल रही हैं।


अपडेट @11.34 AM-अंतर घटा, सुवेंदु 4,000 वोटों से आगे
नंदीग्राम में चौथे राउंड की काउंटिंग के बाद ममता और सुवेंदु अधिकारी के बीच वोटों का अंतर थोड़ा कम हुआ है। फिलहाल सुवेंदु अधिकारी 4,000 वोटों से आगे हैं। इससे पहले वह 8,000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.