Breaking NewsODISHASTATE

ब्रेकिंग : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब इस राज्य में 5 से 19 मई तक लॉकडाउन की घोषणा

 दिल्ली. कोरोना वायरस की दूसरी लहर (Coronavirus second Wave) से देशभर में हाहाकार मचा हुआ है. हर दिन रिकॉर्ड संख्या में कोरोना के मरीज़ सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,92,488 नए मामले सामने आए हैं जबकि 3689 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ओडिशा (Odisha) सरकार ने पांच मई से 19 मई तक राज्‍य में 14 दिन का लॉकडाउन (Lockdown) लगाने की घोषणा की है.

बता दें कि इससे पहले दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक और हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की. दिल्ली में फिलहाल लॉकडाउन 3 मई सुबह 5 बजे तक है. अब ये एक हफ्ते के लिए और आगे बढ़ा दिया गया है. दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट अभी भी 30% से ज्यादा बना हुआ है. हालात चिंताजनक हैं.

बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड-19 टास्‍क फोर्स के सदस्‍यों ने केंद्र सरकार से राष्‍ट्रीय लॉकडाउन लगाए जाने की अपील की है. देश में इस समय कोरोना के संक्रमण में भारी उछाल देखने को मिल रही है. कोरोना की दूसरी लहर पहले से काफी खतरनाक है. कोविड-19 टास्‍क फोर्स के मुताबिक कोरोना तेजी से अपना रूप बदल रहा है, जिसके कारण कोरोना पर काबू पाना मु’श्किल हो गया है.

टास्‍क फोर्स ने जोर देते हुए कहा है कि अगर इसी तरह कोरोना के मामले बढ़ते रहे तो देश का स्‍वास्‍थ्‍य ढांचा पूरी तरह से टू’ट जाएगा. बता दें कि भारत में शनिवार को 4.01 लाख से ज्‍यादा मामले सामने आए जबकि 3,523 लोगों की मौ’त हो गई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.