BIHARBreaking NewsSTATE

कोविड-19 टास्‍क फोर्स की सलाह, कोरोना महामारी रोकने के लिए लॉकडाउन लगाना जरूरी: रिपोर्ट

नई दिल्‍ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण की दूसरी लहर (Second Wave) ने पूरे देश में कोहराम मचा दिया है. हर दिन कोरोना (Corona) के नए मामले रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. शुक्रवार की बात करें तो कोरोना के नए मरीजों की संख्‍या ने 4 लाख के आंकड़े को भी पार कर लिया है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड-19 टास्‍क फोर्स (Covid-19 Task Force) के सदस्‍यों ने केंद्र सरकार से राष्‍ट्रीय लॉकडाउन (National Lockdown) लगाए जाने की अपील की है.

द संडे एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक देश में इस समय कोरोना के संक्रमण में भारी उछाल देखने को मिल रही है. कोरोना की दूसरी लहर पहले से काफी खतरनाक है. कोविड-19 टास्‍क फोर्स के मुताबिक कोरोना तेजी से अपना रूप बदल रहा है, जिसके कारण कोरोना पर काबू पाना मुश्किल हो गया है. टास्‍क फोर्स ने जोर देते हुए कहा है कि अगर इसी तरह कोरोना के मामले बढ़ते रहे तो देश का स्‍वास्‍थ्‍य ढांचा पूरी तरह से टूट जाएगा. बता दें कि भारत में शनिवार को 4.01 लाख से ज्‍यादा मामले सामने आए जबकि 3,523 लोगों की मौत हो गई.

कोविड-19 टास्क फोर्स में एम्स और आईसीएमआर जैसे प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इन अधिकारियों की कई बार बैठक हो चुकी है. इस बैठक में जो भी बात रखी जाती है उसकी जानकारी टास्क फोर्स के अध्यक्ष वी के पॉल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.