Repoted by Deepak
गायघाट। बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है बावजूद लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं. लिहाजा सख्ती के लिए अधिकारियों को बाजार में उतरना पड़ रहा है.जिला प्रशासन की अपील की बाद भी लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं. लिहाजा गायघाट में सख्ती के लिए खुद प्रशिक्षु डीएसपी दल के बाद बाजार में उतरे. इस दौरान उन्होंने कई इलाकों का जायजा लिया और दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी.कर्फ्यू के दौरान प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार अमित कुमार ने कहा कि गायघाट थाना क्षेत्र में घूम-घूम कर सभी दुकानदारों को आज अंतिम चेतावनी दी गई है. कल से अगर किसी ने चार बजे तक दुकानें बंद नहीं की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने खासकर सब्जी मंडी और फल मंडी को निर्धारित समय में बंद करने आदेश दिया।
गायघाट प्रशासन की अपील
गायघाट प्रशासन ने दुकानदारों और ग्राहकों से कोरोना गाइलाइन का पालन करने की अपील की. प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार ने जागरूकता अभियान में लोगों को मास्क और 45 से अधिक उम्र वाले को लोगों को करोना से बचाव का टीका लेने के लिए अपील की है.





Leave a Reply