चाहे कितनी ही बड़ी हो, चाहे कितनी ही कड़ी हो,
हर नदी की राह से चट्टान को हटना पड़ा है ” यकीनन मुजफ्फरपुर के औराई के जिला परिषद क्षेत्र संख्या चालीस ( 40 ) से उम्मीदवार निर्मला देवी का समाज सेवा के प्रति जोश भी किसी मचलती, बलखाती, दहाड़ती नदी की तेज धार से कम नहीं, जो पर्वत-चट्टान को तोड़ते -फोड़ते अपना राह बना लेती है । पूर्व सरपंच रह चुकी निर्मला देवी समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है, वह धर्म -मजहब, छोटा -बड़ा, गरीब -अमीर का भेदभाव नहीं रख कर मानवता को महत्व देती हैं और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए आसन्न चुनाव में अपने को जिला परिषद सदस्य हेतु औराई के क्षेत्र संख्या चालीस से उम्मीदवार घोषित कर जन संपर्क अभियान में जुट चुकी हैं ।
क्षेत्र के लोग सरपंच के रूप में निर्मला देवी के कार्यों को देख कर यह मान चुके हैं कि निर्मला देवी जिला परिषद सदस्य के लिए एक योग्य, कर्मठ, जुझारू और सशक्त उम्मीदवार हैं, इनकी जीत से क्षेत्र के लोगों का भला होगा, क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा।निर्मला देवी के जन संपर्क अभियान में उनके बेटा बबलू सिंह के साथ दर्जनों लोगों का हुजूम भी शामिल है, जो सुबह से लेकर शाम तक गांव -गांव जाकर निर्मला देवी के कार्यों एवं उनकी योजनाओं से लोगों को अवगत करा रहे हैं ।





Leave a Reply