दिल्ली एम्स में इलाजरत RJD सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव डिस्चार्ज हो गये है। लंबे समय से दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद लालू यादव आज कस्टडी से बाहर आए हैं। एम्स से डिस्चार्ज हुए लालू यादव बड़ी बेटी मीसा भारती के घर शिफ्ट हुए। फिलहाल लालू यादव बड़ी बेटी मीसा भारती के घर पर हैं। दिल्ली के पंडारा पार्क स्थित मीसा भारती के आवास पर वे रह रहे हैं। एम्स में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए परिवार ने यह फैसला लिया है। हालांकि लालू अभी भी पूरी तरह से स्वस्थ्य नहीं है।





Leave a Reply