Breaking NewsNational

अब भारत बायोटेक ने भी घटाए अपनी कोरोना वैक्सीन के दाम, 400 रुपये में मिलेगी Covaxin

नई दिल्ली ।

भारत बायोटेक ने भी राज्य सरकारों के लिए अपने टीके के दाम कम कर दिए हैं। राज्यों को 400 रुपये प्रति खुराक के हिसाब से टीकों की आपूर्ति की जाएगी।

पहले कंपनी ने इसके लिए 600 रुपये राशि तय की थी। सरकार ने टीका बनाने वाली कंपनियों से दाम कम करने का अनुरोध किया था। भारत बायोटेक ने कहा कि राज्य सरकारों के समक्ष मौजूदा स्वास्थ्य चुनौतियों को देखते हुए कंपनी ने 400 रुपये प्रति खुराक के हिसाब से टीके की आपूर्ति का निर्णय लिया है। हालाकि निजी अस्पतालों के लिए प्रति खुराक 1200 रुपये तय किए हैं जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.