BIHARBreaking NewsSTATE

ब्रेकिंग : एक से दो घंटे में गिर सकती है बिजली, 30 से 40 KM की गति से हवा के साथ बारिश के भी आसार

अगर आप या आपके परिजन नवादा, जमुई, शेखपुरा और लखीसराय जिले में हैं तो यह अलर्ट आप ही के लिए है। मौसम विज्ञान केंद्र ने नवादा जिले के कुछ भागों में एक से दो घंटे के अंदर में वज्रपात होने की चेतावनी दी है। आप इस इलाके में नहीं रहते हैं, लेकिन यहां रहने वाले किसी परिचित को जानते हैं तो यह खबर तत्काल फॉरवर्ड करें। संभव है कि आप किसी की जान बचा लें।

वज्रपात के अलर्ट को हल्के में ना लें
पिछले साल वज्रपात से बिहार में एक-एक दिन में 100-100 लोगों की जान गई थी। इसलिए, तत्काल चेतना होगा। खासकर, गांव-खलिहान और खुले रास्तों में रहने वालों को यह सूचना तत्काल पहुंचानी होगी। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार इस अवधि में तेज गरज के साथ बारिश भी हो सकती है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा जारी अलर्ट।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा जारी अलर्ट।

40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
मौसम विज्ञाने केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने वर्तमान रेडार और अन्य प्रेक्षण के अनुसार यह अलर्ट जारी किया गया है। इसके मुताबिक एक से दो घंटे के अंदर इस इलाके में मौसम में परिवर्तन देखा जा सकेगा। इसका असर बगल के जिलों में भी दिख सकता है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.