BIHARBreaking NewsSTATE

पटना NMCH में फिर ब’वाल, कोरोना मरीज की मौ’त के बाद जमकर तो’ड़फो’ड़, परिजनों ने डॉक्टरों के साथ की ब’दसलूकी

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. राजधानी पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (NMCH) में जब’रदस्त हं’गामा हुआ है. बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित मरीज की मौ’त के बाद परिजनों ने डॉक्टरों को निशाना बनाया और अस्पताल में जमकर तो’ड़फो’ड़ की है. 

एनएमसीएच को कोविड डेडिकेटेड अस्पताल बनाए जाने के बाद हर दिन बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों की मौत हो रही है. ऐसे में परिजनों का गुस्सा डॉक्टरों के ऊपर निकल रहा है. इसी क्रम में आज फिर कोरोना मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा. खूब तोड़फोड़ के साथ ही उन्होंने डॉक्टरों के साथ भी बदसलूकी की. किसी तरह डॉक्टरों ने एक कमरे में बंद होकर अपनी जान बचाई.









गौरतलब है कि NMCH को कोविड डेडिकेटेड अस्पताल बनाए जाने के बाद लगातार यह तीसरा मामला है जब अस्पताल में तो’ड़फो’ड़ और डॉक्टरों के साथ बदसलूकी की घटना हुई है. इसके पहले भी मृ’तकों के परिजन डॉक्टरों के साथ हाथापाई और अस्पताल में हंगामा कर चुके हैं. इसको देखते हुए अस्पताल में पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी. लेकिन आज हुआ यह बवाल पुलिस की मौजूदगी में ही हुआ. पुलिस सुरक्षा के बावजूद भी परिजनों ने डॉक्टरों को अपना निशाना बनाया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.